नई दिल्ली, अगस्त 18 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सीजेपी के नेतृत्व में आयोजित छात्र आंदोलन का समर्थन करने वाली शुरुआती फिल्मी हस्तियों में थीं। इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया। अब उनके पिता, एक्टर और TMC के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी का बचाव किया है। ट्रोलिंग को लेकर शत्रुघ्न ने सीधे बीजेपी आईटी सेल पर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सोनाक्षी को निशाना बनाने वाली ट्रोलिंग स्वाभाविक नहीं, बल्कि सुनियोजित है और इसके पीछे पैसे लेकर काम करने वाले ट्रोल हैं। यह भी पढ़ें- मंत्रियों के बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूल में हो, अभिजीत दीपके की मांग शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'जो लोग उसे ट्रोल करते हैं और उसके खिलाफ हंगामा खड़ा करने की कोशिश करते हैं, वे पेड ट्रोल हैं। हमारे मित्रों की बीजेपी IT सेल और उनकी नीतियों ...