पूर्णिया, मई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना में बीपीएससी टीआरई-4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने बिहार सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नौकरी मांगना युवाओं का अधिकार है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय लाठियों से जवाब दे रही है। शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से टीआरई-4 विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने पहुंचे युवाओं पर पुलिस द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर लाठीचार्ज करना और छात्र नेताओं की गिरफ्तारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। यह भी पढ़ें- TRE 4 प्रदर्शन में बाहरी का हाथ, कोचिंग संचालक और राजनीतिक दल अभ्यर्थियों को भड़का रहे; शिक्षा मंत्...