मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के अनगढ़ रोड स्थित एक लान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश, प्रभारी प्रयागराज जोन के इंचार्ज वरुण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। स्नातक एमएलसी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हो इसके लिए जुट जाएं।कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पक्षपात पूर्ण रवैये, 'वोट चोरी' की साजिश और मतदाता सूची एसआईआर में धांधली के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध कर रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 28 को कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने क...