बीजेपी में गोरखपुर समेत इन जिलों में नई टीम जल्द, नए चेहरों को मिलेगा मौका; कवायद तेज
विशेष संवाददाता, अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर राजनीतिक दल ने अपने-अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा अपने आधा दर्जन से अधिक सांगठनिक जिलों में जल्द ही टीम घोषित करने वाली है। इनमें हाथरस, अंबेडकर नगर, देवरिया, चंदौली, गोरखपुर महानगर सहित अन्य जिले शामिल हैं। टीम की घोषणा न हो पाने के कारण नये चेहरों के लिए सिफारिशों का सिलसिला भी थम नहीं रहा। माना जा रहा है कि अब इसमें और अधिक देरी नहीं होगी क्यों संगठन का काम भी प्रभावित हो रहा है। दरअसल, नये पदाधिकारी अभी बने नहीं हैं और हटना तय मानकर मौजूदा पदाधिकारियों का काम में मन नहीं लग रहा। मिशन-2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा अपनी सांगठनिक इकाइयों को नीचे से ऊपर तक दुरुस्त करने में जुटी है। प्रदेश टीम की घोषणा के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.