हरदोई, मई 2 -- पचदेवरा। बाइक टक्कर के बाद भाजपा बूथ अध्यक्ष और उनके भाई के साथ मारपीट में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनौर गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष आदेश शुक्ला अपने भाई मोहन शुक्ला के साथ शुक्रवार दोपहर बाइक से कमालपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में साहसोगा गांव निवासी विश्वराज ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। पीड़ित का आरोप है कि टक्कर के बाद विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। आरोप है कि हमले के दौरान ईंट से वार कर मोहन शुक्ला को घायल कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बाइक टक्कर के बाद भाजपा बूथ अध्यक्ष से मारपीट, भाई घायल घटना के बाद दोनों ने किसी तरह खुद को बचाया। मामले में आदेश शुक्ला ने पचदेवरा थाने में तहरीर देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.