नई दिल्ली, अगस्त 23 -- भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम की शनिवार को हुई पहली बैठक में संगठन विस्तार के साथ जेन-जी और युवाओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी 14 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष 'युवा संवाद' अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पांच नेताओं की टीम बनाई गई है।युवाओं से संपर्क साधेगी बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बैठक में लोगों से जुड़ाव और नए विचार को महत्व देते हुए युवाओं से संपर्क को काफी तवज्जो दिया। वहीं, नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच लगातार बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं से संवाद केवल राजनीति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके मुद्दों, आकांक्षाओं और भविष्य से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होनी चाह...