बीजेपी ने सीपीआई से छीना तिरहुत, शिक्षक MLC सीट पर नरेंद्र प्रसाद सिंह 594 वोटों से जीते
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक एमएलसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ एनपी सिंह ने लेफ्ट पार्टी सीपीआई के कैंडिडेट संजय सिंह को लगभग 594 वोटों से हरा दिया। संजय सिंह तिरहुत शिक्षक से लगातार दो बार के एमएलसी थे। मंगलवार को हुई मतगणना में पहले वरीयता के मतों की गिनती में नतीजा नहीं निकलने पर दूसरी वरीयता के वोट गिने गए। उसमें भी नतीजा नहीं निकला तो एलिमिनेशन राउंड से परिणाम घोषित किया गया। भाजपा के एनपी सिंह को 2945 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय भूषण झा रहे। झा को 2351 वोट मिले। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती मंगलवार को प्रमंडलीय मुख्यालय मुजफ्फरपुर में हुई। पहली वरीयता के मतों की गिनती में बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.