मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई ने सभी संभागों के लिए अपने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। तिरहुत के संभाग प्रभारी का दायित्व धनराज शर्मा को सौंपा गया है। वे दरभंगा संभाग के भी प्रभारी नियुक्त किए गए हें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को इसकी चिट्ठी जारी की।धनराज शर्मा तिरहुत संभाग के जिलों मुजफ्फरपुर पूर्वी और मुजफ्फरपुर पश्चिमी के अलावा वैशाली उत्तरी, वैशाली दक्षिणी, सीतामढ़ी और शिवहर का कामकाज देखेंगे। इसके अलावा वे दरभंगा संभाग के जिलों दरभंगा पूर्वी, दरभंगा पश्चिमी, झंझारपुर, मधुबनी, समस्तीपुर पूर्वी और समस्तीपुर पश्चिमी का भी कमान संभालेंगे। इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने दी। यह भी पढ़ें- बीजेपी ने धनराज शर्मा को बनाया तिरहुत संभाग प्रभारी यह भी प...