नई दिल्ली, जुलाई 3 -- महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा प्रक्रिया को निशाना बनाते हुए ट्रस्ट की ईमानदारी पर सवाल उठाए। ठाकरे ने पूछा, "अगर चढ़ावा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हुआ है, तो मूल सवाल यही है कि इन ट्रस्टियों को किसने नियुक्त किया? इन लोगों को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार ने नियुक्त किया गया तो क्या केंद्र अब अपने ही नियुक्त लोगों को जवाबदेह ठहरायेगा और उन्हें हटायेगा?" उन्होंने दावा किया कि भाजपा मंदिर निर्माण का पूरा श्रेय अकेले नहीं ले सकती, क्योंकि इसका रास्ता सरकारी पहल के बजाय सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हुआ था। यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी: वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से हो रही थी वसूली, 25 हज आदित्य ठाकरे ने कहा कि अब हम एक आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रह...