लखनऊ, अगस्त 27 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी ने जेपी (जय प्रकाश) नारायण को बेच दिया। भाजपा सोशलिस्ट मूवमेंट और उनके नाम पर बनी बिल्डिंग के लिए खलनायक है। भाजपा और उनके सुरंगी, अनरजिस्टर्ड, अंडरग्राउंड लोगों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से चिढ़ है। यह भी पढ़ें- JPNIC, शाने अवध और जनेश्वर मिश्र पार्क की पार्किंग तक बेच डाली; भाजपा पर बरसे अखिलेश यादवभाजपा सरकार और भ्रष्टाचार अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार नहीं दुकान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली का बड़ा इंजन बड़ी चीजें बेच रहा है और लखनऊ का छोटा इंजन यूपी की छोटी चीजें बेच रहा है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार को बदनाम करने के लिए जेपीएनआईसी में भ्रष्टाचार के झूठे आरोप ल...