मुरैना, फरवरी 26 -- मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक नेता के बिगड़े बोल से लोगों में नाराजगी फैल गई। महिलाओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। बीजेपी नेता ने एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मंच से महिला डांसर के प्रति आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी कर दी। मुरैना जिले के अंबाह शहर में आयोजित जय ईश्वर मेले के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब नगर पालिका अध्यक्ष के पति दिनेश जैन ने मंच से महिला डांसर के प्रति आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी कर दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला कलाकार के पहनावे को लेकर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। महिलाओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी को लेकर स्थानीय नागरिकों ने आपत्ति जताई है। जैन ने आगे कहा कि उसमें क्या बुराई की बात है। आप फिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.