पटना, नवम्बर 4 -- बिहार MLC चुनाव में हार झेलने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों ने गठबंधन धर्म ठीक से नहीं निभाने का आरोप तक बीजेपी पर मढ़ दिया है। एमएलसी चुनाव परिणाम आने के बाद इन नेताओं के रूख की वजह से बीजेपी-जेडीयू के रिश्तों में तनाव की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं। एनडीए के दो बड़े दलों के रिश्तों में तनाव के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम औऱ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे के बाद मंगलवार की रात पटना लौटे हैं। इसके बाद बुधवार की सुबह वह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। हालांकि, इस मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया स...