जौनपुर, अप्रैल 4 -- खेतासराय (जौनपुर)। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने मानीकला स्थित एक स्कूल में शुक्रवार की शाम बैठक की। इसमें पार्टी का स्थापना दिवस मनाने की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान नवनियुक्त जिला और मंडल पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। भाजपा का छह अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में बताया गया कि इस दिन सभी बूथों और मंडल कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। कार्यकर्ता अपने घरों पर भी झंडा लगाएंगे। बैठक में नवनियुक्त जिला महामंत्री अजय सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्र, राजकेसर पाल, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री मनीष गुप्ता समेत नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उपेंद्र नाथ मिश्र, डा. रामसूरत बिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.