पलामू, फरवरी 8 -- जनता दल यूनाइटेड की मेदिनीनगर नगर इकाई की बैठक में नगर निगम के महापौर पद के भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर ने बताया कि नगर के समग्र विकास, बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर के विकास को नई दिशा देने के लिए सभी सहयोगी दलों और जनप्रतिनिधियों का समन्वय जरूरी है। जनता दल यूनाइटेड की नगर इकाई महापौर प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाएगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सक्षम नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.