नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारतीय सेना के सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन हो गया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में रविवार की सुबह सवा 11 बजे के करीब अंतिम सांस ली। दो बार देवरिया के सांसद रह चुके जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन से पूर्वी उत्तर प्रदेश में उनके समर्थकों के बीच शोक की लहर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया सदर सीट से 1996 और 1999 में भाजपा के टिकट पर चुने गए थे। उनके बेटे और देवरिया सदर सीट से मौजूदा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक भावुक पोस्ट में लिखा- ' अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक.मेरे पूज्य पिताजी, देवरिया के पूर्व सांसद एवं देश क...