फतेहपुर, जनवरी 23 -- फतेहपुर। पूर्व भाजपा विधायक की बेटी की सोशल मीडिया गतिविधियों ने विवाद पैदा कर दिया है। वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह बीफ खाती हैं, पाकिस्तान के युवक को डेट कर रही हैं और विदेशों में घूमती हैं। इन तस्वीरों और स्टोरीज ने राजनीतिक बहस को निजी जीवन और सार्वजनिक छवि की लड़ाई में बदल दिया है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। इस बीच पूर्व विधायक के सोशल मीडिया एकाउंट्स निष्क्रिय कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...