नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। वह इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं, उनकी उम्र 45 साल है। बिहार के 5 बार के विधायक नवीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, जिनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे सीनियर भाजपा नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को नवीन औपचारिक रूप से भाजपा अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे। वह जेपी नड्डा का स्थान लेंगे, जो 2020 से लंबे समय से अध्यक्ष पद पर हैं। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी और उसी वर्ष नवीन का जन्म भी हुआ। नवीन ने 2006 में अपने पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद राजनीति में कदम रखा, जो भाजपा विधायक थे। बिहार सरकार में कानून व न्याय, शहरी विकास व आवास मंत्री रह चुके नवीन को दिसंबर में भाजप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.