हरदोई, दिसम्बर 28 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की सियासत का पारा एक बार फिर सर्द मौसम में गर्म हो गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल और भाजपा के मौजूदा सांसद जय प्रकाश रावत द्वारा परिसीमन में सीट सामान्य होने पर अगला चुनाव हरदोई से लड़ने का बयान चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया में दोनों दिग्गजों के समर्थक अपने-अपने नेता के पक्ष में प्रतिक्रियाएं देकर उन्हें सही ठहरा रहे हैं। सियासी गलियारों की गतिविधियों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों ही कद्दावर नेता साथ-साथ थे। चुनाव सभाओं से लेकर प्रचार के दौरान एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांधते रहे। फिर समय आगे बढ़ने के साथ-साथ वर्चस्व को लेकर दूरी बनना शुरु हुआ जो अब तक थमा नहीं है। वर्ष 2024 के चुनाव नतीजों के बाद कुछ ब्लाक क्षेत्रों में वोट कम मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.