सिद्धार्थ, मई 6 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक विनय वर्मा ने पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी व असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर मंगलवार को शोहरतगढ़ स्थित आवास पर क्षेत्रवासियों व अपने समर्थकों के साथ खुशी जताई। उन्होंने लोगों को मिठाई खिलाकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बधाई दी। विधायक ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मेहनत की बदौलत बंगाल, पुडुचेरी व असम में भाजपा को बेहतर परिणाम हासिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल, असम की ऐतिहासिक जीत पर पूरा देश जश्न मना रहा है। इन प्रदेशों में डबल इंजन की सरकार सुशासन स्थापित कर देश के विकसित भारत की संकल्पना को मजबूत करेगी। यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनावों में जीत पर बांटी मिठाइयां उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुटता के स...