नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Bankipur Counting: बांकीपुर उपचुनाव की आज काउंटिंग हो रही है। जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 16वें राउंट की काउंटिंग के बाद प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 8 हजार 2 सौ से अधिक मतों से पीछे छोड़ चुके हैं। इस परिणाम पर जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि बांकीपुर में जाति और धर्म की दीवार ध्वस्त हो गई है। हर इलाके के मतदाताओं ने प्रशांत किशोर पर प्यार बरसाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर चुनाव परिणाम को नितिन नवीन और सम्राट चौधरी की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि, बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला चुनाव है। 30 सालों बाद बांकीपुर से भारतीय जनता पार्टी का किला ध्वस्त होता द...