चंडीगढ़, मार्च 14 -- मोगा में बदलाव रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने अकाली दल से भाजपा के गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया है। शाह ने यह भी कहा कि 2027 में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी। शाह के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि अकाली दल से गठबंधन के अभी कोई आसार नहीं हैं। इस पर अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने प्रतिक्रिया दी है। सुखबीर बादल ने कहा कि मोस्ट वेलकम, हर पार्टी को अपने फैसले लेने का हक है। हम लोकसभा में भी अकेले लड़े थे। अकाली दल उसूल वाली पार्टी है। हमारे लिए पंजाब पहले है, हम यहां राज करने नहीं आते। पंजाब के लोगों की लड़ाई करने आते हैं। जो दिल्ली वाली पार्टियां हैं, वह यहां राज करने आती हैं। इस बार पंजाब के लोग अकालियों को ही अकेले 100 सीटों पर जिताएंगे।गठबंधन पर क्या बोले अमित शाह रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि लोकसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.