बेगुसराय, मई 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मटिहानी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल बेगूसराय के मंडल अध्यक्ष विनीत कुमार के नेतृत्व में विनोदपुर काली स्थान के प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जताई। मंडल अध्यक्ष ने घर घर जाकर संगठन विस्तार पर बल दिया। भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभुको के आच्छादन के लिए पहल की जरूरत कही। प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में मण्डल, पंचायत व बूथ स्तर तक बैठक करना तय हुआ। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमिय रंजन पोद्दार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नीलेश कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राम पुकार सिंह, सदानंद सिंह, विनय कुमार, मण्डल महामंत्री अवधेश कुमार समेत सभी मण्डल के पदाधिकारी, सभी शक्तिकेंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित ...