लखनऊ, अगस्त 17 -- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल हैं। जिसमें कई नए चेहरों को भी जगह मिली है। बात अगर यूपी के मद्देनजर करें तो 8 लोगों को नई टीम में जगह मिली है। जिसमें स्मृति ईरानी, रेखा वर्मा, हरीश द्विवेदी समेत आठ लोग शामिल हैं।रेखा वर्मा यूपी की धौरहरा की पूर्व सांसद रेखा वर्मा को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रेखा वर्मा धौरहरा लोकसभा सीट से वर्ष 2014 और 2019 में लगातार दो बार सांसद चुनी गई थीं। उन्हें वर्ष 2019 में पहली बार भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और सक्रिय भूमिका के कारण पार्टी ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।प्रो. तारिक मंसूर प्रो. तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष के पद पर निय...