बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने 17 सालों में क्या किया, बिहार की बाढ़ पर राहुल गांधी
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बाढ़ को लेकर रविवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार को बताना चाहिए कि हर साल आने वाली इस त्रासदी से निपटने के लिए उसने पिछले 17 वर्षों में क्या किया है और जमीनी स्तर पर वास्तव में क्या बदलाव आया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, बल्कि इस समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। राहुल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है। लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है।' यह भी पढ़ें- ममता ने जिसे RS भेजा, अब BJP ने उसी पर लगाया दांव; कौन हैं बंगाल की 'टॉली क्वीन' रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.