हरदोई, मार्च 21 -- पचदेवरा। पं दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत विधानसभा सवायजपुर के मण्डल अनंगपुर के विवियापुर शिव मंदिर परिसर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग लगा। उदघाटन सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ किया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने संगठनात्मक प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति में प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। यही प्रशिक्षण प्रत्येक कार्यकर्ता को विचारधारा, संगठनात्मक व्यवस्था और कार्य शैली के प्रति और अधिक सशक्त बनाता है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारों और संस्कारों पर आधारित एक मजबूत संगठन है। यही कारण है कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा सम...