रांची, मार्च 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संवैधानिक संस्थाओं के प्रति प्रेम केवल एक राजनीतिक ढोंग है। जो दल केंद्र में बैठकर देश की हर बड़ी लोकतांत्रिक संस्था को अपनी कठपुतली बना चुका है, उसे झारखंड की गठबंधन सरकार को नसीहत देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि गठबंधन सरकार संवैधानिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नियुक्तियों में देरी का कारण षड्यंत्र नहीं, बल्कि पूरी पारदर्शिता के साथ योग्य चयन सुनिश्चित करना है। भाजपा की तरह हम आनन-फानन में अपने पसंदीदा लोगों को पदों पर बैठाकर संस्थाओं की गरिमा धूमिल नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.