रांची, दिसम्बर 14 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बीजूपाड़ा-खलारी मुख्य पथ पर बीजूपाड़ा के पास शनिवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं। ताला पंचायत के खुरहाटोली निवासी अर्जुन मुंडा अपने दो साथियों के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, अर्जुन मुंडा को रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, उसके दो अन्य साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.