रांची, मई 15 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा चौक स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में गुरुवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मां इंटरप्राइजेज नामक दुकान में सेंधमारी कर लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। दुकान संचालक रितेश साहू ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले दुकान के पीछे की करीब 10 इंच मोटी दीवार तोड़ी, फिर लोहे की रॉड की मदद से शटर को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कंपनियों के महंगे मोबाइल फोन और कैश काउंटर में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया。

चोरी के बाद चोरों की पहचान छिपाने के प्रयास वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने पहचान छिपाने के लिए दुकान के अंद...