पाकुड़, जून 6 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस परियोजना क्षेत्र में बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी अमुल कुमार सोरेन ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। कंपनी ने पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के करीब 50 हेक्टेयर इलाके में 78,500 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया है।​इस मौके पर परियोजना प्रभावित नौ गांवों के ग्राम प्रधानों और आलूबेड़ा पंचायत के जनप्रतिनिधियों के बीच 20 थर्मल एफिशिएंट लकड़ी व बायोमास चूल्हों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर जैप 4 में हुआ पौधारोपण यह आधुनिक चूल्हा पारं...