बागेश्वर, अगस्त 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चौरा में बीजयुक्त राखी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशन में हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बीजयुक्त राखियां वितरित की गईं। विद्यार्थियों को बताया गया कि रक्षाबंधन के बाद राखी को मिट्टी में रोपने से उसमें मौजूद औषधीय पौधों के बीज अंकुरित होंगे। इस पहल का उद्देश्य त्योहार को पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के संवर्धन से जोड़ना है। विद्यार्थियों ने इस पहल के प्रति उत्साह जताया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजल पटेल, फार्मेसी अधिकारी नीलम खत्री, सेविका दीपा देवी, योग अनुदेशक बाल कृष्ण और प्रीति फर्स्वाण मौजूद रह...