सोनभद्र, अप्रैल 24 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग की बदहाली स्थानीय ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बीजपुर से बकरिहवा तक सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे न केवल सफर को कष्टदायक बना रहे हैं, बल्कि अब जानलेवा भी साबित हो रहे हैं। विभाग के माध्यम से मरम्मत के नाम पर की गई खानापूर्ति ने ग्रामीणों की राहत को आफत में बदल दिया है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने लंबे समय से पीडब्ल्यूडी विभाग से इस जर्जर मार्ग के अनुरक्षण की मांग की थी। जनभावनाओं को देखते हुए विभाग ने कुछ दिनों पूर्व बकरिहवा से बीजपुर तक पैचिंग का कार्य शुरू कराया था। कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब हिचकोलों भरे सफर से निजात मिलेगी, लेकिन यह खुशी चंद दिनों की ही मेहमान साबित हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने केवल दो-चार दिन काम किया और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.