गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर स्थित पंचगांव के पास बीती आधी रात को उस समय अफरा-तफरी और भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब कारों में साथ-साथ चल रहे युवकों के दो गुट किसी बात पर आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते देश का सबसे व्यस्त हाईवे जंग के मैदान में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और वहां से गुजरने वाले राहगीर अपनी गाड़ियां रोककर तमाशबीन बने रहे। इस खूनी संघर्ष का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है。 यह भी पढ़ें- बीच हाईवे कारें रोक आपस में भिड़े युवकों के दो गुटघटनाक्रम की जानकारी जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना देर रात की है। युवकों के दो अलग-अलग गुट अपनी-अपनी लग्जरी कारों में सवार होकर पंचगांव इलाके से गुजर ...