चंदौली, जनवरी 4 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव रामनगर फोरलेन सड़क पर बीच खड़े बिजली के दर्जनों खंभे दुर्घटना का दावत दे रहा हैं। पूर्व में खंभों से वाहनों के टकराने से कई हादसे हो चुके हैं। सड़क निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। उसके बावजूद विभाग की ओर से खंभों को अभी तक हटाया नहीं गया है। जिससे वाहन चालकों में दुर्घटना होने की आशंका बना रहता है। दो वर्ष पूर्व से पड़ाव से टेंगरा मोड़ तक चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें फोरलेन सड़क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान करीब दो दर्जन बिजली के खंभे सड़क के बीच में आ गए। मुख्य मार्ग के बीचों-बीच खड़े ये खंभे कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता हैं। खासकर ठंड के दिनों में घना कोहरा पड़ने से दृश्यता अत्यंत कम हो जाती है। जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। आये द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.