बीच समंदर अमेरिकी हिमाकत पर भारत आगबबूला, ट्रंप के दूत को किया तलब; डिमार्श जारी
नई दिल्ली, जून 10 -- भारत ने बुधवार (10 जून) को ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए अमेरिकी हमले की कड़ी निंदा की है, जिस पर 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। एक अहम घटनाक्रम में, नई दिल्ली ने हमले के बाद बेहद सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है और उन्हें डिमार्श जारी किया है। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू ने जहाज पर हुए हमले का विरोध दर्ज कराने के लिए अमेरिका के चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया था। अपनी प्रतिक्रिया में नई दिल्ली ने कहा कि पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक नौवहन और असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर बिना किसी रुकावट के आवाजाही जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि 21 भारतीयों को बचा लिया गया है, जबकि तीन अभी भी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.