गोरखपुर, सितम्बर 28 -- गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के बीच मारपीट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में बाइक सवार दरोगा की वर्दी पहने एक व्यक्ति को युवक रोककर जूते से पीटता दिखाई दे रहा है। जांच में वीडियो फर्जी निकला। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी और अधिवक्ता दोनों फर्जी पाए गए। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बढ़ाने के लिए पूरी घटना को फिल्माया गया था। पुलिस ऐसा करने वाले दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि काली सदरी और सफेद शर्ट पहने युवक सड़क पर बाइक सवार वर्दीधारी व्यक्ति को रोकता है। युवक नौका विहार में हुई किसी स्टंट का जिक्र करते हुए पुलिसकर्मी को गालियां देता है। इसके बाद वर्दी पहने ...