मऊ, मार्च 5 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के पास बुधवार को बीच सड़क पर शराब के नशे में एक सिपाही ने जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे सिपाही और उसके साथियों ने राहगीरों से बदसलूकी की। सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल अनिल सिंह से भी सिपाही उलझ गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के पास बीच सड़क पर तीन लोग मुख्य सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी करके शराब पी रहे थे। जब स्थानीय लोगों ने उनसे गाड़ी हटाने के लिए कहा, तो वे उनसे भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। नशे में धुत सिपाही ने उनसे भी बदसलूकी की और उलझ गया। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिपाही कोतवाल से बहस करता दिख रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.