अमरोहा, फरवरी 20 -- सैदनगली क्षेत्र के ढक्का-गलसुआ लिंक मार्ग पर बुधवार दोपहर सांप-नेवले के बीच जमकर लड़ाई हुई। आधा घंटा तक चली इस लड़ाई में लिंक मार्ग पर करीब आधा घंटे तक ट्रैफिक थमा रहा। राहगीर दूर से लड़ाई देखते रहे। कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। नजदीकी गांव राजपुर निवासी प्रत्यक्षदर्शी चौधरी नेमपाल सिंह के मुताबिक गलसुआ के मोड़ पर नाग सड़क पार कर रहा था कि अचानक झाड़ियों से निकलकर आया नेवला उस पर टूट पड़ा। कभी नेवला सांप पर भारी पड़ जाता तो कभी सांप नेवले को पीछे हटने पर मजबूर कर देता। करीब आधा घंटे की लड़ाई में सांप व नेवला दोनों ही बुरी तरह पस्त हो गए। बताया जा रहा है कि सांप बुरी तरह जख्मी भी हो गया। नेवले के जाने के बाद सांप भी जंगल में चला गया। लड़ाई के दौरान इधर से गुजर रहे वाहनों के पहिये थम गए। लोग दि...