बीच सड़क वृद्ध ने खुद पर डीज़ल उड़ेल लगाई आग, मौत
समस्तीपुर, जून 20 -- चकमेहसी। नबावगंज गांव में शनिवार की सुबह बीच सड़क पर 90 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चकमेहसी पंचायत के वार्ड-13 चकमेहसी मासूमनगर निवासी बंसीलाल सहनी के रूप में हुई। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब साढ़े नौ बजे बंसीलाल सहनी ने टारा चौक से भट्टी चौक जाने वाली सड़क पर नवाबगंज के पास बीच सड़क पर अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया और आग लगा ली। देखते ही देखते वृद्ध आग की लपटों से घिर गए। स्थानीय लोगों ने चादर, बोरा आदि से आग की लपटों को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक झुलसने से उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बिहार में 90 साल के बुजुर्ग ने बीच सड़क पर खुद को फूंका, मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.