बीच सड़क लैम्बोर्गिनी से गजब की स्टंटबाजी, पुलिस ने डॉन के बेटे को किया तलब; वीडियो वायरल
नई दिल्ली, मार्च 23 -- बेंगलुरु में सड़क पर स्टंटबाजी का एक खतरनाक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक अंडरवर्ल्ड डॉन के बेटे को तलब कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल लैम्बोर्गिनी को जब्त कर लिया है और डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में कार बेंगलुरु के एक प्रमुख चौराहे पर ड्रिफ्टिंग करते हुए दिखाई दे रही थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के अनिल कुंबले सर्कल पर हुई। मामला तब सामने आया जब इस कार की ड्रिफ्टिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और गाड़ी को जब्त कर लिया। वहीं रिकी को पूछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.