बीच सड़क युवक को लात मारने वाले ट्रैफिक दरोगा लाइन हाजिर
सहारनपुर, जून 21 -- सहारनपुर। घंटाघर चौराहे पर एक युवक को बीच सड़क पर गिराकर लात मारने के आरोप में ट्रैफिक विभाग के एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घंटाघर स्थित ट्रैफिक चौकी के ट्रैफिक एसआई एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना का वीडियो वीडियो में युवक को सड़क पर गिराकर लात मारने का दृश्य भी कैद हुआ है। मौके पर एक बस में बैठे किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर पुलिस के रवैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.