शामली, मई 4 -- कैराना। नगर में व्यस्तम तिराहे पर बीच सड़क में बना गड्ढा हादसों का कारण बन रहा है। कैंटर का पहिया गड्ढे में गिरने से बड़ा हादसा टल गया। नगर के व्यस्ततम कांधला तिराहे पर बीच सड़क में बना गड्ढा एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। रविवार दोपहर करीब एक बजे एक कैंटर का पिछला पहिया गड्ढे में धंस गया, जिससे वाहन एक ओर झुक गया। इसी दौरान सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा पास से गुजर रहा था, जो कैंटर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। कांधला तिराहे पर मौजूद मुस्तैन मंसूरी ने बताया कि नाले की सफाई के लिए तिराहे पर जाल लगाया गया है, जिसके पास ही गहरा गड्ढा बन गया है। इसी गड्ढे में कैंटर का पहिया फंस गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त स्थान पर लंबे समय से गड्ढा बना हुआ है, लेकिन नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं द...