हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 13 -- पटना में पारिवारिक विवाद में भांजे ने धारदार हथियार से वार कर मामा को मार डाला। गुरुवार की दोहपर 11 बजे चौक थाना क्षेत्र के पटना साहिब स्टेशन रोड में विवेकानंद कॉलोनी मोड़ पर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की छानबीन कर रही पुलिस ने आरोपित युवक मोहम्मद एजाज को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही खूनी चापड़ को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने चौक थाना क्षेत्र के बक्शी मैदान का रहनेवाला 65 वर्षीय मो. रईश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी डॉ. गौरव कुमार और चौक थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार मौके पर पहुंचे। छानबीन शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने भी जांच की। घटना की जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक की बेटी शबनम खातून ने बताया कि गुरुवार की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.