बीच सड़क पर लीकेज ठीक करने के लिए आज पहुंचेगी जलनिगम की टीम
कौशाम्बी, जून 22 -- कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास से लेकर बड़ा तालाब तक सड़क दर्जनभर जगहों पर लीकेज है। जलापूर्ति के दौरान लीकेज का पानी सड़क पर बहता है। पानी से बचते वक्त अक्सर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं तो दूसरी ओर सड़क खराब हो रही है। मामला सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी तक पहुंचा तो उन्होंने एक्सईएन जलनिगम को लीकेज ठीक कराने का निर्देश दिया है। म्योहर गांव में अरका बीर बाबा देव स्थल के बगल में पानी टंकी बनी हुई है। इस टंकी से गांव समेत उसके सभी मजरों को जलापूर्ति की जाती है। पाइप लाइन से गांव के कुछ लोगों ने अपने संस्थानों व घरों में सड़क खोदवाकर पाइप लगा लिया है। अधिक भार वाले वाहनों के आने-जाने से घरों व संस्थानों को जाने वाले पाइप फट गए हैं। इसके अलावा कई जगहों पर मुख्य पाइप लाइन भी फटी हुई है। जिम्मेदारों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.