सिद्धार्थ, मार्च 7 -- भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पेड़रियाजीत चौराहे पर बीच सड़क में लगा बिजली का पोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बन गया है। चौराहे के ठीक बीचों-बीच पोल होने के कारण बड़े वाहनों को मोड़ने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन जब चौराहे से गुजरते हैं तो उन्हें काफी सावधानी बरतनी पड़ती है, इसके बावजूद हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार यह चौराहा आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां दिन भर वाहनों और लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में सड़क के बीच में खड़ा बिजली का पोल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। कई बार बड़े वाहन चालकों को पोल से बचने के लिए अचानक गाड़ी मोड़नी पड़ती है, जिससे अन्य वाहनों और रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.