कुशीनगर, मई 24 -- कुशीनगर। तुर्कपट्टी-पटहेरिया मार्ग पर इन दिनों युवकों द्वारा बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर करमैनी-मोगलपुरा के बीच शनिवार की दोपहर कुछ युवक सड़क किनारे पेड़ों की हरियाली के बीच अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर मोबाइल से रील बनाते नजर आए। इस दौरान कई बार आवागमन बाधित हुआ और दुर्घटना की आशंका बनी रही। स्थानीय निवासी सर्वेश, इंद्रजीत, विनय, जमील, तौफीक, रामनरेश और रामप्रवेश आदि का कहना है कि यह मार्ग पहले से ही तेज रफ्तार वाहनों के कारण संवेदनशील बना रहता है। ऐसे में बीच सड़क पर...