छपरा, अप्रैल 26 -- बीच सड़क पर टूट कर गिरा पेड़ की डाल, आवागमन बाधित जलालपुर। प्रखंड के नवादा से गंगा कन्हौली जाने वाली मुख्य पक्की सड़क पर एक पीपल के पेड़ की विशाल डाल तेज हवा के झोंके से रविवार की सुबह टूट कर पड़ी। संयोग अच्छा था कि कोई हादसा नहीं हुआ। पेड़ की डाल गिरने के बाद इसे अभी तक हटाया नहीं जा सका है जिससे बड़े छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। मालूम हो कि इस सड़क पर बाइक व चार पहिए वाहन हमेशा आते जाते रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों के वाहन आते जाते हैं। गर्मी से बचने के लिए यहां पेड़ के चबूतरे पर दर्जन भर से अधिक युवक व वृद्ध महिलाएं पुरुष बैठे रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब पेड़ की डाल गिरी उस वक्त वहां न तो कोई बैठा था न सड़क पर कोई वाहन था जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ। (जलालपुर से तीर्थराज शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.