मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के कलमबाग रोड में शुक्रवार की दोपहर बीच सड़क पर एक तोरण द्वार गिर गया। इसमें कई राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मच गई। इस कारण करीब आधा घंटे तक रोड में आवागमन बाधित रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तोरण द्वार को हटवाया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों की माने तो आसपास के इलाकों में कई जगहों पर ऐसे तोरण द्वार बने हुए है। इनके हमेशा गिरने की आशंका बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.