समस्तीपुर, मार्च 16 -- समस्तीपुर, नप्रि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी के सिर कटे लाश बरामदगी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गायब मृतक का सिर, मृतक की साइकिल व घटना को अंजाम देने के दौरान प्रयुक्त तलवार को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गांव के ही मुख्य आरोपी विकेश पासवान उर्फ मलिंगा, राजेश कुमार रंजन उर्फ राजन, अर्जुन पासवान, दीपक पासवान और नीतीश कुमार शामिल है। इस संबंध में रविवार को सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता कर घटना का उद्भेदन किया। एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य अभियुक्त मलिंगा और मृतक सुधांशु पहले आपस में दोस्त थे। लेकिन दोनों के बीच शराब कारोबार को लेकर...