चंदौली, फरवरी 23 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील मार्ग पर जल निगम की पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइप मरम्मत के लिए सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। जिससे तीन दिन से तहसील मार्ग का आवागमन बंद पड़ा है। इसे शनिवार की शाम को ही ठीक किया जाना था लेकिन सोमवार को भी उसे दुरुस्त नहीं किया गया। जिससे तहसील, डायट, सीओ कार्यालय और ब्लाक कार्यालय जाने के लिए सोमवार को लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। जबकि शनिवार को तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने उसे ठीक करने का निर्देश दिया था। जिससे मार्ग पर आवागमन ठप होने के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी बंद है। इससे करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित है। समस्या को लेकर के ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.