बीच सड़क पर कोयला गिरने से लोग परेशान
धनबाद, मई 27 -- झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात दुःखहरणी मंदिर पुल के पास एक ट्रांसपोर्टिंग वाहन से भारी मात्रा में कोयला सड़क पर गिर गया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोग तो बड़ा कोयला उठाकर ले गए, लेकिन दिनभर सड़क पर कोयले के छोटे टुकड़े और चूर्ण बिखरे रहे। इस कारण कई बाइक सवार फिसलकर गिर गए और कई टोटो अनियंत्रित होने से बचे। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजापुर परियोजना से रेलवे साइडिंग जाने वाले हाइवा पर चढ़कर कोयला चोर अक्सर माल उतार लेते हैं। आशंका है कि कोयला चोरों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.